फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टक्कर लगने पर हुए विवाद में मां-बेटे समेत तीन पर हमला

Wed, 01 Oct 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत मार्ग पर निवाड़ा पुलिस चौकी के समीप बाइक की टक्कर लगने पर हुए विवाद में राहुल, उसके दोस्त शिवम और उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने दो भाइयों और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गौरीपुर गांव निवासी राहुल ने बताया कि शनिवार को वह अपने दोस्त शिवम के साथ फैक्टरी में ड्यूटी करने जा रहा था। परशुराम मंदिर के पास बाइक सवार पड़ोसी शमशाद ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसने विरोध किया तो शमशाद ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर हमला कर दिया। शिवम की मां बचाने के लिए आई तो उनकी भी पिटाई की गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर शमशाद और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें