फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शादी के तीन महीने बाद टूटा रिश्ता, पत्नी के ससुराल न लौटने से परेशान पति ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 23 Jun 2026 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में वैवाहिक विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर चार में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तीन महीने पहले हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार मृतक दीपक की शादी इसी वर्ष 10 मार्च को नंगला जाफरा निवासी गुड्डी के साथ हुई थी। बताया गया कि उनकी पत्नी जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के करीब डेढ़ महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़ते चले गए।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: मानसून का इंतजार बढ़ा, उमस ने किया बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत, बारिश पर टिकी निगाहें

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हुई थी समझौते की कोशिश
मृतक के मामा राजीव के अनुसार सोमवार को दोनों पक्षों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाया गया था। वहां विवाद के समाधान का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद दीपक काफी तनाव में रहने लगा था और मानसिक रूप से परेशान दिखाई दे रहा था।

सुबह घर में फंदे पर लटका मिला युवक
बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे दीपक की मां संतोष देवी मंदिर में पूजा करने गई थीं। इसी दौरान दीपक घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को वह कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें