फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संरक्षित पशु कटान में शामिल 25-25 हजार के तीन इनामी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अमीनगर सराय । रामनगर के जंगल में मीरापुर रजबहे की पटरी पर मंगलवार शाम संरक्षित पशुओं के कटान में शामिल 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी, जो दरोगा अमित कुमार और आदित्य कुमार की जैकेट में धंस गई। वहीं मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से तीनों आरोपी शब्बीर निवासी बिलौचपुरा, महबूब और नवाजिश निवासी खेड़ी कलां जिला मेरठ घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मियों ने खेत में कटान के लिए बांधा गया संरक्षित पशु भी बरामद किया, जो जंगल से पकड़ा गया था। शब्बीर, महबूब व नवाजिश के पास से तीन तमंचे, तीन कारतूस, कटान में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बताया कि संरक्षित पशु का कटान करने के बाद दिल्ली और मेरठ में मांस बेचते थे। तीनों घायलों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल और वहां से मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा ने बताया कि दोघट क्षेत्र में संरक्षित पशु कटान की घटना में शामिल तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तीनों का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें