फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान की छत उखाड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। शाहजहांपुर गांव में एक सराफ की दुकान की छत उखाड़कर चोरों ने लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

दोघट निवासी फैय्याज पुत्र अब्दुल रज्जाक की सर्राफ की दुकान है। उसने बताया कि वह शाम के समय दुकान बंद कर अपने गांव चला गया था। सुबह जब दुकान का ताला खोला तो उसकी छत उखड़ी मिली और दुकान का सामान बिखरा पड़ा मिला। सामान चेक करने पर दुकान से करीब तीन किलो चांदी व डेढ़ तोला सोना के बूंदे, चुटकी, लोंग, बाली, चैन, ब्रेसलेट चोरी मिला। चोरी गए सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है। फैय्याज ने दोघट थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें