फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवती समेत तीन को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवती समेत तीन को किया घायल
विज्ञापन

खेकड़ा। विजयनगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई कहासुनी में एक पक्ष ने लाठी-डंडो से हमला कर दूसरे पक्ष की एक युवती समेत तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे विजयनगर निवासी राहुल पुत्र रतन सिंह, सोनू पुत्र सोराम, गीता पुत्री गुलाब घायल हालत में कोतवाली में पहुंचे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी उनसे रंजिश रखते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी सामने रास्ते से गुजर रहे पड़ोस के दो तीन युवकों ने गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित सिर में चोट लगने से लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर घायलों को इलाज के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें