फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पटाखे फोड़ते हुए किशोर समेत तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर की अर्जुनपुरम कालोनी में पटाखा फोड़ते हुए किशोर झुलस गया, जिसका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। बाद में यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। इसके अलावा दो अन्य किशोर भी पटाखे फोड़ते समय झुलस गए।
विज्ञापन

शहर की अर्जुनपुरम कालोनी में रहने वाले अमित ने बताया कि उसका बेटा सुमित घर के पास ही पटाखे फोड़ रहा था, तभी पटाखा जलाते समय अचानक फट गया। इससे सुमित का चेहरा काफी झुलस गया। परिजन उसे दिल्ली रोड स्थित निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। इसके अलावा नौरोजपुर रोड पर मंगलवार रात पटाखे फोड़ते समय किशोर आशु और विक्की का हाथ झुलस गया। इनका पास के ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें