फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकानों में लाखों की चोरी

Fri, 13 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के काठा गांव में चोरों ने बुधवार की रात में कहर बरपाया। दरोगा हरपाल सिंह के मकान समेत तीन घरों में लाखों रुपये के सामान की चोरी की। इससे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द केस का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन


 काठा गांव के हरपाल सिंह दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं। वह बुधवार की रात में अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान में घुसकर पांच हजार रुपये नगद, सोने के 12 तौला जेवर और 500 ग्राम चांदी के आभूषण के अलावा कीमती सामान चोरी किया। मकान में आवाज होने पर महिला पुष्पा जाग गई। उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद तीन चोर भाग गए। तलाश करने पर मकान से उक्त सामान गायब मिला।  

 गांव के ही किसान चौधरी ओम सिंह के मकान से चोरों ने 20 तौला सोने और करीब सवा किलोग्राम चांदी के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। इसी परिवार की महिला संतोष के मकान से चोर 25 हजार रुपये नकद, 12 तौला सोने और पांच सौ ग्राम चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी करके ले गए। वारदात का गुरुवार सुबह पता चला।
विज्ञापन


इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। बाद में पीड़ितों ने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा चोरी की घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें