फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहरनगर के तीन कामगार सहित चार मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव के रहने वाले एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। यह तीनों कामगार है, जो सोनीपत के बहालगढ़ की एक फैक्ट्री में प्रतिदिन काम करने जाते है। छपरौली कस्बे में भी एक संक्रमित मिला। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों को भी ट्रेस किया जा रहा है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 417 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि गौरीपुर जवाहरनगर में तीन दिन पूर्व एक संक्रमित व्यक्ति मिला था। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के बाद संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए थे। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट आई तो इसमें गौरीपुर जवाहरनगर गांव के एक परिवार के तीन लोग भी संक्रमित पाए गए है। यह तीनों रोजाना हरियाणा के सोनीपत के बहालगढ़ की एक फैक्ट्री में प्रतिदिन काम करने जाते है। इससे वहां भी खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौरीपुर जवाहरनगर में सैंपल लिए और सर्वे कार्य किया। जिले के नोडल अधिकारी उर्जा निगम के सचिव एम देवराज ने भी स्वास्थ्य विभाग के कार्य को देखा और लोगों से भी बात की। उधर, छपरौली में भी एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की संख्या 417 पर पहुंच गई है।
शिव विहार कॉलोनी को किया सील
बड़ौत। बुधवार रात शिव विहार कॉलोनी में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्वे कार्य कर 150 लोगों को होम क्वारंटीन किया। टीम ने लोगों को बिना वजह घर से न निकलने की हिदायत दी है। इसके बाद टीम बूढपुर व माजरा गांव पहुंची, जहां पर टीम ने दोनों गांवों से कुल 165 सैंपल लिए। सीएचसी अधीक्षक डा विजय कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व दोनों गांवों से एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला था। पहले ही संक्रमित व्यक्ति से मिलने-जुलने वाले लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें