Uttar Pradesh के बागपत (Baghpat) में बड़ौत के कोताना गांव में शुक्रवार की सुबह समाज के तानों से तंग आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी दो पुत्रवधू के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे परिवार के अन्य लोगों में हडकंप मच गया। वे उन्हें आनन-फानन नगर के बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में लेकर पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। वहीं चिकित्सक उनका इलाज करने में जुटे हुए हैं। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
कोताना गांव निवासी प्रेम (58) पुत्र घासीराम वेल्डिंग करने का काम करता है। वहीं शुक्रवार सुबह प्रेम और दोनों पुत्रवधू नीलम पत्नी सचिन व सोनिया पत्नी विपिन घर पर मौजूद थे। जबकि दोनों पुत्र किसी काम से बाहर गए हुए थे।
वहीं सुबह तकरीबन लगभग पौने ग्यारह बजे तीनों ने अचानक जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया और अंदर से गेट बंद कर लिया। यह देख छत पर मौजूद परिवार व मौहल्ले की महिलाओं ने शोर मचा दिया।
यह भी पढ़ें: New Song: फरमानी नाज का नया गाना, यू-ट्यूब पर जल्द होगा रिलीज, हर तरफ गूजेंगा ‘हरे कृष्णा हरे कृष्णा’
इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर तीनों को नगर के बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर नीलम की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अभी तक कोतवाली में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई। सीओ युवराज का कहना है कि यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।