फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में महिला से मारपीट कर तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके में महिला से मारपीट कर तीन तलाक दिया
विज्ञापन

दोघट। पट्टी बंजारण में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक व्यक्ति ने मायके में रह रही पत्नी के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि देवर ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया। गनीमत रही कि निशाना चूक गया। पीड़िता के भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पट्टी बंजारन निवासी रहमान ने अपनी बेटी शबीला का निकाह 14 नवंबर 2019 को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी फैसल के साथ किया था। निकाह में तीन लाख रुपये खर्च किए और दहेज का सामान दिया था। कुछ दिन बाद ससुराल वाले दहेज के लिए शबीला को प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे मायके में छोड़ गए। 29 जनवरी को पति, सास, ससुर, देवर उनके घर पहुंचे और उनके साथ गाली गलौच की। पति ने शबीला को तीन तलाक दे दिया। देवर ने शबीला के साथ छेड़छाड़ की, जिसका परिवार वालों ने विरोध किया तो उन्होंने उन पर फायर झोंक दिया, जिसमें बाल-बाल बच गए। शोर-शराबा सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के भाई शानू ने पति फैसल, ससुर वाकत, सास ताज, देवर मुसरीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें