फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल के दो सगे भाईयो सहित तीन को किया गया जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव रटौल के आपराधिक प्रवृत्ति वाले दो सगे भाइयों सहित क्षेत्र के तीन लोगों को जिला बदर किया गया है। पुलिस ने सोमवार को गांव में डुगडुगी बजवाकर उनके घरों पर जिला बदर के नोटिस भी चस्पा करा दिए।
विज्ञापन

रटौल गांव निवासी दो सगे भाई जावेद और गालिब आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ गोवध, चोरी, जानलेवा हमले, तमंचे से फायरिंग करने आदि के छह मुकदमे खेकड़ा कोतवाली पर दर्ज हैं। इन्हीं की तरह गांव हसनपुर मसूरी निवासी जयराम भी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमले और अवैध शस्त्रों के जरिए दहशत फैलाने आदि के चार मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी की कोतवाली पर हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। विधानसभा चुनाव में ये व्यवधान पैदा कर सकते हैं। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने इन सभी को जिला बदर किया है। सोमवार को पुलिस ने रटौल और हसनपुर मसूरी गांव में डुगडुगी बजवाई। वहीं, इनके घरों पर जिला बदर किए जाने के नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें