फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिकार 50 घंटे बाद चली मलकपुर चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बरसात के चलते नो केन घोषित होने के 50 घंटे बाद आखिरकार सोमवार को मलकपुर चीनी मिल में पेेराई शुरू हो गई है। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले दो दिन तक लगातार हुई बारिश के चलते मलकपुर चीनी मिल में पेराई ठप हो गई थी। मिल बंद होने के चलते मिल से जुडे़ लगभग 36 हजार किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमवार को मौसम साफ होने के बाद आखिकार 50 घंटे बाद मलकपुर चीनी मिल को चालू किया गया। उधर मिल के चालू होने पर मिल से जुडे़ किसान अपना-अपना गन्ना लेकर मिल पहुंचे। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
बढ़ी किसानों की समस्याएं
भले ही चीनी मिलों को नो केन के बाद चालू कर दिया गया हो, लेकिन गांव-देहात में स्थित अधिकतर गन्ना क्रय केन्द्रों पर जलभराव के चलते तौल बंद रही। जिस कारण गन्ना क्रय केंद्रों पर अपना-अपना गन्ना लेकर पहुंचे परंतु किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। किसानों में विपिन, देवेंद्र, राजकुमार, बलवीर का कहना था कि खेतों में गन्ना छिला हुआ पड़ा है, लेकिन तौल बंद होने से उनका गन्ना खराब हो रहा है। उन्होंने तौल बंद रहने पर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द तौल शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें