खेकड़ा। खेकड़ा नगर एवं क्षेत्र के गांवों में जानलेवा बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। खेकड़ा नगर और गांव फखरपुर में बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई।
बुधवार को गांव फखरपुर में 55 वर्षीय राजेंद्र की और खेकड़ा नगर के मौहल्ला विजयनगर में 46 वर्षीय सुनील व मौहल्ला अहिरान में 50 वर्षीय यामीन की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीनो को करीब पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन प्राइवेट चिकित्सकों से उनका उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान ही मौत हुई हैं।