फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली व मारपीट की शिकायत पर एसपी ने कोतवाली के तीन कांस्टेबल को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर पर तीन दिन पहले एक युवक से मारपीट व अवैध वसूली की शिकायत पर एसपी ने कोतवाली में तैनात तीन कांस्टेबल निलंबित कर दिए। इस मामले की जांच सीओ बागपत को सौंपी है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
विज्ञापन

बीती 25 फरवरी को कुर्डी गांव निवासी कबाड़ी इलियास पुत्र याकूब ने कोतवाली पहुंचकर कांस्टेबल आनंद, अंशुल व अजित पर मारपीट करने व अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इसके बाद इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद इलियास वहां से चला गया था। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन से की थी। जिसमें गंभीर आरोप लगाए थे। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल मगनवीर सिंह गिल से रिपोर्ट मांगी। इस पर सोमवार को एसपी नीरज जादौन ने कांस्टेबल आनंद, अंशुल व अजित को दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया। इसकी जांच सीओ बागपत अनुज मिश्र को सौंपी है। उधर, एसपी द्वारा एक साथ तीन कांस्टेबल निलंबित किए जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप है।
सीओ बड़ौत हरीश भदौरिया ने बताया कि तीन दिन पूर्व तीनों निलंबित कांस्टेबल ने कुर्डी निवासी इलियास को चेंकिग के दौरान पकड़ा था। इलियास ने तीनों पर मारपीट व अवैध वसूली का आरोप लगाया। इसकी शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई की है। वहीं, सीओ अनुज मिश्र ने बताया कि कप्तान से कोतवाली बड़ौत में तीन कांस्टेबलों को निलंबित करने के बाद जांच सौंपी है। जल्द ही जांच के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें