जनसेवा केंद्र संचालक प्रदीप के साथ शनिवार को हुई थी लूट
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। तुगाना निवासी जन सेवा केंद्र के संचालक प्रदीप से हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, एक चाकू, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है।
थानाध्यक्ष छपरौली प्रदीप शर्मा ने बताया की पुलिस ने साईं मंदिर के पास बने विश्राम गृह के पास से लूट में शामिल तीनों युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सचिन उर्फ डाकू, अजय उर्फ ढीलू और विशु निवासीगण कूड़ी शामिल है। पुलिस ने डाकू उर्फ अजय से एक तमंचा व दो कारतूस, ढीलू उर्फ अजय से एक तमंचा, दो कारतूस और विशु से एक चाकू बरामद किया है। उनके पास चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।