फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीति का जवाब देगी जनता : राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा गांव में रालोद की बैठक आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा गांव में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों एवं तानाशाह रवैये का जवाब देने के लिए जनता मजबूर हो चुकी है। प्रदेश की जनता विधान सभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने रविवार को दाहा गांव में पप्पन राणा के आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश भर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जब सरकार नहीं जीत पाई तो प्रशासन की दबंगई से चुनाव जीता गया। जनता सरकार की गलत नीतियों के दबाव में आने वाली नहीं है। बागपत की जनता ने बता दिया है कि वह सरकार की गलत नीतियों के सामने झुकने वाली नहीं है। किसान गन्ना भुगतान के लिए तरस रहे है। महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज, पानी, उर्वरकों के दामों में वृद्धि कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बागपत की जनता ने चौधरी अजित सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। बैठक में जगमेहर सिंह पंवार, विनोद राणा, विनेश, दीपक, देवपाल, अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें