फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से रंगदारी मांगने के तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के नाम से व्यापारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपियों को बुधवार की सुबह पुलिस ने धर दबोचा।उनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से तीन चाकू भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अजय शर्मा को मुखबिर ने सूचना दी कि गत सप्ताह फोन पर नगर के व्यापारी सतीश चंद्र जैन से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी सिंचाई विभाग के डाक बंगले के सामने नहर के पास खड़े हैं। सूचना पाकर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके रोहित पुत्र कृष्णपाल निवासी मंसूरपुर थाना चांदीनगर, बिहारी उर्फ आकाश पुत्र कमल किशोर निवासी टटीरी व प्रहलाद पुत्र बृजपाल निवासी बड़ौली को धर दबोचा। हालांकि सोनू व मोनू पुत्रगण धर्मपाल व सन्नी पुत्र राजेंद्र निवासी बड़ौली चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने तीन चाकू बरामद किए हैं। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के नाम से तीन व छह अप्रैल को फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें