बड़ौत। शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने कहा कि टोल कर्मी जिवाना टोल प्लाजा पर रोडवेज व अनुबंधित बसों से जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इससे यात्रियों को भी गतंव्य तक सही समय में पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं। शिकायतों के बाजवूद स्थानीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे यात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने इस संबंध में सीएम पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जिवाना टोल पर प्रति चक्कर बसों से 250 रुपये टोल टैक्स के नाम पर वसूले जाते हैं। जिसकी भरपाई बस चालक व परिचालक प्रति यात्री सात रुपये वसूलकर करते हैं। इससे यात्रियों को नुकसान उठाना करना पड़ रहा है। उन्होंने अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगवाए जाने की मांग की। इसके अतिरिक्त उन्होंने बावली चुंगी स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों के लिए कमरे बनवाने व टिकट खिड़की बनवाने समेत यात्रियों के लिए विश्राम स्थल व शुलभ शौचालय समेत पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है।