बागपत। कोरोना संक्रमण के चलते जिले के 6565 बच्चों और 1453 महिलाओं का टीकाकरण नहीं हो पाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण से छूटे बच्चों और महिलाओं का सर्वे पूरा हो गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एससीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि सात मार्च से इंद्रधनुष अभियान में इनका टीकाकरण कराया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि टीकाकरण पूर्ण करने के लिए तीन चरण में अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में सात मार्च से, दूसरा चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत शून्य से दो वर्ष तक के छूटे बच्चे व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण सफल बनाने के लिए जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर कार्ययोजना तैयार कर ली है। 460 सत्रों में बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
इन बीमारी से बचाव के लगेंगे टीके
मिशन इंद्रधनुष अभियान अंतर्गत बीसीजी, हेपेटाइटस बी, डिप्थीरिया व टिटनेस से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।