बंद विद्युत कनेक्शन पर भेज दिया हजारों का बिल
बड़ौत (बागपत)। सिनौली गांव में बुधवार को किसानों की बैठक में संपन्न हुई। जिसमें ऊर्जा निगम द्वारा गांव की एक महिला किसान का उत्पीड़न करने पर आक्रोश जताया गया। किसानों का आरोप है कि पीड़िता का विद्युत कनेक्शन कटा हुआ है, इसके बावजूद उसे हजारों का बिल भेज दिया। इससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता विपिन पूनिया ने व संचालन सुमित ने किया। विपिन पूनिया का कहना है कि ऊर्जा निगम लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। एक तो पहले से ही किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से परेशान है, ऊपर से ऊर्जा निगम द्वारा चेकिंग कर किसानों पर दबाव बनाने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इससे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया कि हाल ही में ऊर्जा निगम ने गांव की एक महिला किसान किरणवती पत्नी राज सिंह को 2541 रूपयों का बिल भेज दिया। जबकि किरणवती ने अपना संपूर्ण विद्युत बिल जमा कराकर विद्युत कनेक्शन कटा लिया था, उसके पास रसीद भी है, लेकिन इसके बावजूद निगम के अधिकारी उस पर बिल जमा कराने का दबाव बना रहे है। उन्होंने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक मेें संदीप, प्रदीप, अशोक, दीपक, राजवीर, महेश, धर्मेंद्र, आजाद, सोहनवीर, पारूल शामिल रहे।