फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वीडियो से हो रही पुलिस से हाथापाई करने वालों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
-तिहरे हत्याकांड के बाद दो घंटे चला था हंगामा, पुलिसकर्मियों की वर्दी और बैज खींचकर फाड़ने का हुआ था प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट(बागपत)। गांगनौली गांव में तिहरे हत्याकांड के बाद जांच कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने वालों की पुलिस ने पहचान करना शुरू कर दिया। इसके लिए घटनास्थल पर बनाई गई वीडियो भी देखी जा रही है। इसमें गांव की राजनीति के चक्कर में लोगों को भड़काकर हंगामा करने वाले कई लोग चिह्नित भी किए गए हैं और इन सभी पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए सैकड़ों लोगों ने हंगामा कर दिया। इसके चलते दो घंटे तक शव नहीं उठाने दिए और वहां आए पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। भीड़ में शामिल कई लोगों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी और बैज खींचकर फाड़ने का भी प्रयास किया। इसकी वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस के साथ हाथापाई और खींचतान को लेकर पुलिस अब कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें