खेकड़ा। फर्जी फेसबुक आईडी पर द्वेष फैलाने वाली पोस्ट डालने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के सामने भविष्य में ऐसी गलती न करने के लिए माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।
नगर निवासी समुदाय विशेष के युवक ने फेसबुक पर गुर्जर जाति के युवक नाम से फर्जी आईडी बनाई। इस पर उसने समाज में द्वेष फैलाने वाली पोस्ट डाल दी। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मामले का पता चला। वे इकट्ठा होकर शुक्रवार को खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हंगामा प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लिया। इसकी मंच के कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इस पर वे कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। आरोपी युवक ने पुलिस और उनके समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी। वहीं, भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसे कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। आरोपी युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। संवाद