फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकार करने वाले लोगों के जीवन में आते है कष्ट : चंद्रमति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 29केएआर 1
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में सोमवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओें ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
विज्ञापन


इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्मसभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। अमीर, गरीब सभी को बराबर समझना चाहिए, जो लोग अहंकार करते हैं उनका जीवन हमेशा अंधकार से भरा रहता है। सभी को भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान की भक्ति करने पर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, मोहित जैन, महेश जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें