-विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन–6 की क्रिकेट प्रतियोगिता
फोटो नंबर 29केएआर 3
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन–6 की क्रिकेट प्रतियोगिता में मुखिया गुर्जर इलेवन ने भवानी टाइगर्स की टीम को चार विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
सुन्हैड़ा गांव के विश्वकर्मा गोल्ड कप सीजन–6 का काठा गांव के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट मैच मेें सोमवार को राउंड वन मैच मुखिया गुर्जर इलेवन दिल्ली और भवानी टाइगर्स गाजियाबाद की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भवानी टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए। टीम की ओर से अभय चौहान ने बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 86 रन बनाए। भास्कर भारद्वाज ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में अरुण कुमार और प्रवीण गुर्जर ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुखिया गुर्जर इलेवन की टीम के यश कुमार ने 37 गेंदों में 79 रन बनाए। खिलाड़ी सन्नी त्यागी ने 48, सचिन पुंड़ीर 45 रन बनाए। टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर 234 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। यश कुमार को मैन ऑफ द मैच, अभय चौहान को बेस्ट बेटर, अरुण कुमार को बेस्ट बॉलर चुना गया। आयोजनकर्ता ओमदत्त पांचाल और ग्रामीणों ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी सदस्य लक्की पांचाल, गौरव कौशिक, अनुज पंवार, वंश पांचाल, अभिषेक शर्मा, इंतजार मौजूद रहे।