फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी साल मिलेगा 29 गांवों की जनता को टंकी का पानी

विज्ञापन
बाखरपुर बालैनी स्थित पानी की टंकी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
शुद्ध पेयजल योजना के तहत 29 गांवों में बनायी जा रही ट्यूबवेल, टंकी और डाली जा रही पाइप लाइन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक योजना को पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य
बागपत। अब वह दिन दूर नहीं जब हिंडन और कृष्णा नदी किनारे 29 गांवों की जनता को टंकी का शुद्ध पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। जहां छह गांवों को टंकी का पानी मिलना शुरू हो गया है वहीं बाकी 23 गांवों की जनता के घर-घर 31 दिसंबर से पहले टंकी का पानी पहुंच जाएगा। सरकार की इस योजना से ग्रामीणों को शुद्ध पीने के पानी की उम्मीद जगी है वहीं प्रदूषित पानी को पीने से होने वाली बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा। सरकार इस योजना पर 35 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
बता दें कि हिंडन और कृष्णा नदी किनारे बसे गांवों में भूगर्भ जल दूषित होने पर बीमारियों फैलने लगी थी। जिसकी जांच के बाद सरकार ने 2019 में इन सभी गांवों में शुद्ध पेयजल योजना के तहत ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और पाइप लाइन डालने के लिए जल निगम से प्रस्ताव तैयार कराया। उसी योजना के तहत चयनित 29 गांवों में ट्यूबवेल, पानी की टंकी लगाने और पाइप लाइन डालने का काम शुरू किया गया। जिसका परिणाम अब आना शुरू हो गया है। जहां छह गांवों की जनता को टंकी से शुद्ध पानी पेय जल मिलना शुरू हो गया है। जल निगम द्वारा किए जा रहे कार्य से माना जा रहा है कि समय रहते जनता को शुद्ध पीने का पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

30 सितंबर तक इन 9 गांवों को मिलेगा टंकी का पानी
- जिले के नौ गांवों में गल्हैता, बाणगंगा, चिरचिटा, बोपुरा, इदरीशपुर, चंदायन, सूजती, मवीखुर्द, किशनपुर में 30 सितंबर तक घर-घर टंकी का पानी पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।
इन गांवों में 31 दिसंबर तक पहुंचेगा टंकी का पानी
- बुढसैनी, गढ़ी कांगरान, रहतना, धनौरा, आदमपुर, बेगमाबाद गढ़ी, हबीबपुर नंगला,झुंडपुर, मिलाना, मौहम्मदपुर खुंटी, बिजरौल, खपराना, फौलादनगर, कांसापुट्ठी सहित 14 गांवों में 31 दिसंबर तक शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंच जाएगा।
इन छह गांवों की जनता को मिलने लगा टंकी से पानी
- जिले के रहतना, दादरी, सरोरा, मांगरौली, बाखरपुर बालैनी तथा फकरपुर शेखपुरा गांवों की जनता को 31 अगस्त से टंकी का शुद्ध पीने का पानी मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इनका ये है कहना---
- शुद्ध पेय जल योजना के तहत छह गांवों में पाइप लाईन का पानी घर-घर पहुंचा दिया है। नौ गांवों में 30 सितंबर तक और 14 गांवों में 31 दिसंबर तक पाइप लाईन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति गांवों में कर दी जाएगी। हालांकि 31 मार्च तक अधूरा निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
रविंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें