खेकड़ा। गांव पांची निवासी कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला छात्र मंशित बृहस्पतिवार को अपने परिजनों संग कोतवाली पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि स्कूल संचालक ने टीसी देने के लिए 10000 रुपये लिए। वह अब टीसी भी नहीं दे रहा है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने उन्हें एसडीएम से मामले की शिकायत करने को कहा। पीड़ित एसडीएम के कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अजय कुमार ने उन्हें मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उधर, स्कूल संचालक का कहना है कि धन वसूली के आरोप निराधार हैं। छात्र पर स्कूल की फीस बकाया है। जब तक छात्र के अभिभावक स्कूल की पूरी फीस जमा नहीं कराएंगे, तब तक वह उन्हें टीसी नहीं देंगे।