फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह होगा राशन कार्डों का वितरण

Wed, 31 Aug 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को नए कलेवर के राशन कार्ड की सौगात मिलने वाली है। अंत्योदय कार्ड धारकों का राशन कार्ड गुलाबी और पात्र गृहस्थ वालों का सफेद रंग का होगा। इसकी लगभग सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। सितंबर के अंत तक पहले चरण में 40 प्रतिशत और दूसरे चरण में 20 प्रतिशत लोगों को कार्डों का वितरण होगा।
विज्ञापन


राशन कार्ड धारकों के पीले रंग के राशन कार्ड जल्द निरस्त होने वाले है। शासन की ओर से गुलाबी और सफेद रंग के राशन कार्ड जारी हो जाएंगे। इसकी सभी तैयारियां लगभग सभी पूरी होने वाली है। सितंबर माह के अंत तक ये राशन कार्ड लोगों के बीच पहुंच जाएंगे। इसके लिए लगभग सभी प्रक्रिया को अमली जामा पहना दिया है।

जल्द लोगों को गुलाबी रंग का राशन कार्ड अंत्योदय और सफेद रंग का राशन कार्ड पात्र गृहस्थी वालों को वितरित किए जाएंगे। पहले चरण में 40 प्रतिशत राशन कार्ड वितरित होंगे, दूसरे चरण में 20 प्रतिशत राशन कार्ड राशन डीलर सहित जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा वितरित कराएं जाएंगे। जिले में एक लाख 84 लाख राशन कार्ड धारक हैं, इसमें 7683 अंत्योदय और बाकी पात्र लोगों के कार्ड है। 
विज्ञापन


इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया अभी राशन कार्ड का उन्हें प्रारूप मिला है। शासन से जब राशन कार्ड मिल जाएंगे, इसके बाद लोगों को इन कार्डों को लोगों में बांट दिए जाएंगे।  डीएसओ चमन शर्मा ने बताया बारिश के कारण प्रदेश में कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इस कारण राशन कार्ड के वितरण में भी देरी हो रही है। सितंबर माह में कार्डों का वितरण हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें