फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईपीई के किनारे लगी लोहे की जाली ले गए चोर

Fri, 31 Oct 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा और रटौल अंडरपास के समीप ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के किनारे लगाई गई लोहे की जाली चोरों ने चोरी कर ली। खेत में काम करने आए किसानों ने चोरों को गिरफ्तार करने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

मुबारिकपुर गांव निवासी किसान मुकेश त्यागी और राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि ईपीई के समीप नंगला भान के जगंल में उनके खेत है। बुधवार रात चोरों ने नलकूप के ताले तोड़कर फावड़े, चारपाई समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा ईपीई के किनारे पशुओं को ऊपर चढ़ने से रोकने के लिए लगाई गई लोहे की जाली भी चोरी कर ली गई। चोरों ने करीब 200 मीटर तक जाली चोरी की। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार खेतों में चोरी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें