फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर नगदी समेत नौ लाख के जेवर उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। चोर गौरीपुर जवाहरनगर गांव में किसान के घर परिवार के लोगों को कमरों में बंद कर कई लाख रुपये कीमत के जेवर समेत नगदी चुरा कर ले गए । पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गौरीपुर जवाहरनगर निवासी कालूराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया बुधवार की रात में परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे, सुबह करीब तीन से चार बजे चोरों ने सभी को कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया और एक कमरे में रखे पत्नी अनिता व बेटी पूजा के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इसमें दो गले के सोने का हार, सोने का एक सेट, एक कंठी सोने की, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक मोती सोने की माला, पांच जोड़ी पायल चांदी की, दो सोने की अंगूठी तथा सवा दो किलो चांदी समेत करीब नौ लाख के जेवर व बारह सौ रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घर के बाहर कीचड़ में चोरों के पैरों के निशान बन रहे हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। निवाड़ा चौकी प्रभारी बलराम सिंह यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें