चोरी की घटना के बारे में बताती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में रटौल क्षेत्र के लहचौड़ा गांव में चोरों ने एक मकान पर धावा बोलकर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी है।
लहचौड़ा निवासी मनोज पत्नी ओमपाल ने बताया कि उसका पति ओमपाल बीमार रहता है और सुनाई भी नहीं देता है। वह बृहस्पतिवार की रात में परिवार के साथ घर की छत पर सोये हुए थे वहीं, रात में किसी समय चोर उसके मकान में घुस आये और कमरे और अलमारी का ताला खोलकर 10 तोले सोने के जेवरात जिसमें सोने का हार, एक मंगलसूत्र, सोने की चार अंगूठी, कानो के कुंडल, झुमकी और लगभग डेढ़ किलो चांदी व चांदी के जेवरात और 25 हजार रुपयों की नगदी चोरी कर ले गए।