फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिनौली में चोरों ने नलकूपों पर बोला धावा, लाखों की चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 1
विज्ञापन

बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि चोरों ने शेखपुरा गांव के जंगल स्थित 9 नलकूपों से लाखों रुपये के उपकरण चोरी लिए। चोरी के संबंध में किसानों ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

शेखपुरा गांव के जंगल में गढ़ीदुल्ला निवासी जयपाल सिंह पुत्र फुल्ला, सुखबीर पुत्र मग्घन, सुशील पुत्र जगबीरा, सुक्का पुत्र रामरिका, महावीरा, समेरा, पुष्पेंद्र, भारत बिनौली, धीरज बड़ौत के नलकूप हैं। शुक्रवार रात्रि चोर उक्त सभी किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर, केबिल, ऑपरेटर, कटआउट आदि सामान चोरी कर ले गए। किसानों ने नलकूपों से चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई है। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने घटना का निरीक्षण किया। इसके बाद किसानों ने बिनौली थाने पर अज्ञात में तहरीर दी है। बता दें कि बीती 10 अक्टूबर की रात्रि भी चोरों ने बरनावा के जंगल में हाजी हमीद, जाहिद प्रधान, गजमफर, अकरम गफूर, तैमूर के नलकूपों पर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। नलकूपों पर चोरी की घटना से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें