फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुकान का जाल तोड़कर नकदी और सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस नहीं दे रही ध्यान, व्यापारियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। कोतवाली पुलिस की ढीली कार्यशैली के चलते एक बार फिर नगर में चोर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार देर रात दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पास चोरों ने एक किराने की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर यहां से नकदी समेत लाखों का सामान ले गए। घटना पर व्यापारियों ने रोष जताया।
विज्ञापन

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर के पास धनराज जैन की किराना की दुकान है। गत रात्रि चोर दुकान में लगा जाल तोड़कर अंदर घुस गए और तीन काजू पेटी, मधुसुदन घी की एक पेटी सहित एक लाख 10 हजार की नकदी ले उड़े। मंगलवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई तो सूचना पर काफी संख्या में व्यापारी पहुंचे और कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने बताया कि नगर में पिछले दो से तीन माह के अंदर कई दुकानों में चेारी की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल, मुदित जैन सहित अन्य ने रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि अरिंहत जैन की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें