बागपत। सरूरपुर कलां गांव में मंगलवार को सड़क सुरक्षा को लेकर गोष्ठी हुई, जिसमें एआरटीओ विपिन कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
गोष्ठी में उन्होंने कहा कि कार चलाते समय सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय वाहन चालकों को हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए ताकि उनका जीवन सुरक्षित रह सके। सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखना चाहिए और कभी भी गलत दिशा में नहीं चलना चाहिए। गलत दिशा में चलने से सबसे अधिक सड़क दुर्घटना होती हैं। दुर्घटना से वाहन चालक व उनके परिवार को काफी परेशानी होती है। उन्होेंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की। साथ ही लोगों को याायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई और सहयोग करने की मांग की। वहीं गलत दिशा में चलने, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने, मोबाइल पर बात करते समय वाहन चलाने पर 60 वाहन चालकों का चालान किया। साथ ही एक ओवरलोड वाहन को सीज किया और 71 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।