फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: घर में घुसकर तमंचे के बल पर युवती से अंगूठी-कुंडल लूटे, गांव के ही दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Feb 2026 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

 बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में लहचौड़ा गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर शिखा से कुंडल और अंगूठी लूट ली।  
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के रटौल थानाक्षेत्र में लहचौड़ा गांव के दो युवकों ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर शिखा से कुंडल और अंगूठी लूट ली। इसमें शिकायत मिलने पर चांदीनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

लहचौड़ा गांव निवासी शिखा ने बताया कि 14 फरवरी 2026 की शाम घर में अकेली बैठी हुई थी, तभी गांव के ही आसिफ और साहिल उसके घर पहुंचे।

आरोप लगाया कि दोनों ने उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते उससे सोने के कुंडल और अंगूठी लूट लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और पुलिस से शिकायत करने पर उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी।

आरोपियों की धमकी से डरकर उसने किसी से कुछ नहीं बताया। इसके बाद हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। युवती के पिता राजेश ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसमें जांच अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि साहिल और आसिफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें