खेकड़ा। रटौल कस्बे में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते जैद पर लाठी-डंडों और लोहे के हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में जैद घायल हो गया। उसने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
जैद ने पुलिस को बताया कि उसका परिवार दिल्ली में रहता है। वह सोमवार को अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने रटौल आया था। जैद के पिता अरशद की रटौल के सैयद हैदर के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। शादी में खाना खाने के बाद जैद अपनी मां के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में सैयद हैदर, नर्सल और उनके एक दोस्त ने उनकी बाइक रुकवा ली। हमलावरों ने जैद की गर्दन और पीठ पर लोहे के हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। जांच अधिकारी ने इस मामले पर टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।