फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मैदानों में होंगी अधिक सुविधाएं, बनेंगे ओपन जिम

विज्ञापन
महात्मा गांधी इंटर कालेज में खेल मैदान का निरीक्षण करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- डीएम ने ढिकौली खेल मैदान का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- जिले की 49 ग्राम पंचायतों में तैयार किए जा रहे खेल के मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। बागपत खेल विकास अभियान के अंतर्गत जिले की 49 ग्राम पंचायतों में 15 जुलाई खेल के मैदान बनाए जाने का लक्ष्य था। इनमें से 43 खेल के मैदानों का निर्माण हो चुका है। शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज ढिकौली में खेल के मैदान निरीक्षण कर कमियों दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रामीण इलाकों में खेल विकास की परिकल्पना को रूप देने के उद्देश्य से बागपत खेल विकास अभियान की शुरुआत की गई है। जिले में एक ग्राम पंचायत एक क्रीड़ा स्थल की मुहिम चलाई जा रही है। युवाओं के दौड़ने के लिए मैदान में एक ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा एक कबड्डी का मैदान एक अखाड़ा, एक वॉलीबाल कोर्ट, एक ओपन जिम, एक फुटबाल फील्ड, कसरत करने के अन्य संसाधन, अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक न्याय पंचायत में एक मॉडल खेल मैदान को आर्मी फोर्स /पुलिस फोर्स एवं सशस्त्र बलों में फिजिकल टेस्ट में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए तैयार कराया जा रहा है। जिले के इंटरमीडिएट / डिग्री कॉलेज में खेल के मैदानों का विकास कराया जा रहा है। पहले चरण 49 ग्राम पंचायत 15 जुलाई, द्वितीय चरण में 121 ग्राम पंचायत में 15 अगस्त , तृतीय चरण 15 सितंबर तक 72 ग्राम पंचायत में खेल के मैदान विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को डीएम ने ढिकौली के महात्मा गांधी इंटर कालेज में बनाए जा रहे मैदान कर निरीक्षण कर खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी रंजीत सिंह ,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम अनुभव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें