छछरपुर गांव में आयोजित हुई आधा दर्जन गांवों के किसानों की बैठक
ग्रामीण बोले-अंडरपास बनने का खामियाजा भुगत रहे जनपद के कई गांव
बड़ौत। बावली-छछरपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास अंडरपास बनाएं जाने की प्रक्रिया के विरोध में शनिवार को छछरपुर में ग्रामीणों ने बैठक की। जिसमें ग्रामीणों ने कि यदि अंडरपास बनाया गया तो क्षेत्र का किसान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को अवरूद्व कर उग्र आंदोलन शुरू कर देगा। जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।
भाजपा नेता व ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि छछरपुर, बावली, गूंगाखेडी सहित कई गांवों के लोग बावली-छछरपुर मार्ग से गुजरते हैं। फिलहाल गन्ने का भी सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाएं जाने की प्रक्रिया शुरू करायी जा रही है। इसको कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि यदि मार्ग पर अंडरपास बना तो क्षेत्र का किसान व आमजन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम करेगा। बैठक में संजीव प्रधान, ओमवीर प्रधान, अजय, सुखवीर, महावीर, दीपक, उपेन्द्र, राहुल, प्रदीप, जयपाल, हरेन्द्र आदि रहे।