- अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदों पर 28 प्रत्याशी रह गए मैदान में, तीन ने नामांकन पत्र वापस लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी होने से सीधी टक्कर होने से घमासान होगा। बृहस्पतिवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। इसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की गई, जिसमें अध्यक्ष-महामंत्री समेत 15 पदों पर 28 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदों पर 31 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र वापसी प्रक्रिया में संयुक्त मंत्री सामाजिक पद से अनिल कुमार, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद से संदीप कुमार और कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य पद से पंकज चौहान ने नामांकन पत्र वापस लिया। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में 28 प्रत्याशी हैं। इसमें चार सितंबर को मतदान और छह को मतगणना कराकर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। कई साल बाद सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, इससे पहले एक पद पर तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ चुके हैं।
इन प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर
अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार त्यागी और सुभाष सिंह तोमर
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमितेश पूनिया और चांदवीर सिंह राणा
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुनीत गुप्ता, सचिन कुमार
महामंत्री पद पर अजीत सिंह और मनोज कुमार
कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना खान और सचिन कुमार
संयुक्त मंत्री पद पर सनुज राठी, विकास शर्मा
संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर अजय कुमार यादव, निधि लता
संयुक्त मंत्री प्रशासन पर गुलाब सिंह तोमर, रजनीश कुमार
संयुक्त मंत्री सामाजिक पद पर अमित, कश्यप, विक्रांत दुहूण
वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के तीन पदों पर अशोक कुमार, मनोज कुमार, रामकिशन सहरावत, संजय सिंह, सरिता पंवार
कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के तीन पदों पर मो.अजहर आलम, निकेता, संदीप कुमार, रोहित चौहान, यासीर अहमद