फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आए अच्छे दिन, बुरे दौर से गुजर रहा किसान : गोयल

Fri, 21 Oct 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
निवाड़ा गांव में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के मेरठ मंडल के चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने कहा किसानों के अच्छे दिन तो आए नहीं है, लेकिन अन्नदाता को बुरे वक्त से जरूरत गुजरना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


   उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीब और गरीब हो रहा है और अमीर और अमीर बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों के दिन बहुरेंगे और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। 

किसान संदेश यात्रा के दौरान बृहस्पतिवार को निवाड़ा में आयोजित सभा में उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। गन्ना भुगतान न होने से अन्नदाता परेशान है। अच्छे दिन तो आए नहीं, लेकिन बुरे दौर से किसान मजदूर वर्ग को गुजर रहा। उन्होंने कहा कांग्रेस सत्ता में आई तो बिजली के बकाया बिल माफ होंगे। उन्होंने कहा यात्रा से प्रदेश में परिवर्तन की लहर बढ़ रही है। 
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा प्रदेश में अपराध बढ़ रहा और किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। केंद्र और प्रदेश में जातिवाद पर राजनीति चल रही है। इसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी सुशील चौधरी ने की। संचालन सरवर राणा ने किया। इसमें मेहरबान आलम , राकेश शर्मा, सेवाराम शर्मा, पुष्पेंद्र, सतपाल, तेजपाल, कमलेश शर्मा, सतपाल शर्मा, ओमप्रकाश, शकील अहमद, नौशाद अली, संदीप विश्वकर्मा, अय्यूब चौधरी,          इस्लाम सैफी, राजेंद्र, महबूब मलिक आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें