फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट चलाएगा घायल प्रवासी गो मेडिकल एंबुलेंस

Thu, 20 Oct 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। राष्ट्रीय लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की बैठक में घायल प्रवासी गो मेडिकल एंबुलेंस चलाने का निर्णय लिया। इसमें घायल गोवंश का उपचार कराया जाएगा। 
विज्ञापन


बुधवार को कस्बे के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में ट्रस्ट के संरक्षक प्रविंद्र आर्य ने बताया खेतों की सुरक्षा के लिए किसानों ने ब्लेड वाले तार लगाए हैं। प्रवासी गोवंश चारा खाने के लिए खेत में जाते हैं और तारों में उलझकर घायल हो जाते हैं। इसके अलावा मार्गों पर भी घायल गोवंश उपचार के अभाव में तड़पते रहते हैं।

राष्ट्रीय लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया गया घायल प्रवासी गोवंश के लिए मेडिकल एंबुलेंस चलाई जाएगी। डॉ. विनोद कुमार ने एंबुलेंस सेवा के लिए आजीवन सदस्य बनकर गो सेवा के लिए संकल्प लिया। प्रविंद्र आर्य ने बताया  गाजियाबाद के कविनगर में राष्ट्रीय सेवा भारती द्वारा आयोजित हिंदु अध्यात्म सेवा मेले का आयोजन होगा, इसमें ट्रस्ट द्वारा किए सेवा कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया। इसमें दिनेश नारायण, राकेश, डॉ. रोहिताश पंवार, संजीव, डॉ. वासुदेव, मंजीत सिंह, मोहित त्यागी, मनोज आर्य, प्रियंका आर्य, विकास मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें