फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल स्टेट में छाई मंदी, इस बार भी नहीं बढ़ा सर्किल रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बागपत। लगातार चौथे साल जिले का सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए राजस्व से जुड़े अधिकारियों के सुझाव के बाद यह कदम उठाया गया है। रियल स्टेट में मंदी है। कोरोना संक्रमण का भी असर हुआ है।
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने शुक्रवार को सर्किल रेट नहीं बढ़ाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि रियल स्टेट में मंदी, जमीन के प्रकरणों के क्रय विक्रय में निवेशकों की अरुचि, बाजारी मूल्य और राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। इससे पहले कमेटी की मीटिंग कर जिले के उपजिलाधिकारियों, एडीएम वित्त एवं राजस्व और सहायक महानिरीक्षक निबंधन की आख्या के बाद तय किया गया कि इस बार सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। जिले में एक अगस्त 2016 को लागू सर्किल रेट ही जारी रहेगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण भी असर हुआ है। रजिस्टार कार्यालय खोल दिए गए थे, लेकिन बैनामों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें