फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा के जंगल में चल रही थी तमंचे की फैक्ट्री

Sat, 21 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फैक्ट्री से बरामद अवैध हत्यार व उपकरण दिखाते एसपी अजय शंकर राय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। जिले में एक बार फिर तमंचे बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। दोघट पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने निरपुड़ा गांव के जंगल में छापेमारी कर तीन लोगों को तमंचे बताते हुए पकड़ा। इनके पास से बने और अधबने तमंचे और बनाने के उपकरण मिले हैं। पुलिस का दावा है कि यहां विधानसभा चुनाव में सप्लाई के लिए तमंचों का निर्माण चल रहा था।
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के विराल निवासी निसार अंसारी पुत्र दिलावर अंसारी, आबिद अंसारी पुत्र कय्यूम अंसारी और जोला निवासी रामवीर पुत्र ब्रह्म सिंह कुशवाहा हैं। ये करीब दो माह से निरपुड़ा के जंगल में तमंचे बना रहे थे। मौके से 8 तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 12 बोर, 4 तमंचे अधबने, 5 नाल 12 बोर, 7 नाल 315 बोर, एक ड्रिल मशीन, तीन शिकंजे, 4 कारतूस 315 बोर, एक बट बंदूक, आरी, रेती, हथौड़ा, पेचकस व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

बड़ी तादाद में सप्लाई कर चुके हैं
पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले बुढ़ाना क्षेत्र में तमंचे बनाते थे। वहां पुलिस ने छापेमारी की तो करीब दो माह पूर्व निरपुड़ा के जंगल में काम शुरू कर दिया था। काफी संख्या में तमंचे सप्लाई हो चुके हैं। एसपी का कहना है कि जिन लोगों ने तमंचे खरीदे हैं, उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी निसार अंसारी लंबे समय से यह काम करता था। आरोपी को बुढ़ाना पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें