-तीन मेरिट जारी करने के बाद कॉलेजों में चौथी मेरिट लिस्ट से किए जा रहे प्रवेश
फोटो संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कॉलेजाें में स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश कराने के लिए सोमवार को अंतिम दिन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। इसके बाद पांचवीं मेरिट लिस्ट तभी जारी होगी, जब कॉलेजों में सीटें खाली रह जाएंगी।
चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश जारी है। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य ममता जैसियान ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से तीन मेरिट जारी की जा चुकी थीं, जिसमें 60 फीसदी दाखिले हो चुके थे, लेकिन इसके बाद भी 40 फीसदी सीटे खाली रह गई थीं। जिसके बाद स्नातक की चौथी मेरिट जारी कर प्रवेश कराने का निर्देश दिए थे। इसके तहत कॉलेजों ने मेरिट जारी कर गत बृहस्पतिवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी थी। सोमवार को प्रवेश का अंतिम दिन था। सुबह से ही कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए छात्र समय पर पहुंचे। पूरे दिन भीड़ लगी रही। माना जा रहा है कि चौथी मेरिट में प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी सीट रिक्त रह जाती हैं तो फिर सीसीएसयू के निर्देश पर आगामी चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।