फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिमांशु राठी ने स्वर्ण पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
-प्रयागराज में 14 से 16 सितंबर तक चल रही चैंपियनशिप, 800 मीटर दौड़ में लिया था हिस्सा
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चल रही जूनियर अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टीकरी कस्बे के हिमांशु राठी ने 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कोच अवनीश कुमार ने बताया कि मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में 14 से 16 सितंबर तक जूनियर अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 800 मीटर दौड़ में हिमांशु राठी ने हिस्सा लिया। वहां हिमांशु ने प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक जीता। यह दौड़ 1.49 सेकेंड में पूरी की है, जो अच्छा प्रदर्शन रहा। खिलाड़ी के स्वर्ण पदक जीतने पर अक्टूबर माह में होने वाली नार्थ जॉन एथलेटिक्स चैंपियनशिप उड़ीसा के लिए चयन किया गया। कोच ने बताया कि हिमांशु का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। खिलाड़ी के पिता सुनील राठी ने बताया कि हिमांशु ने यूपी स्टेट में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें