फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से बड़ा ताकतवर कोई नहीं होता : अनुभूति माता

विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भक्तांबर महामंडल विधान संपन्न
विज्ञापन

फोटो नंबर 05केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तांबर महामंडल विधान संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से की गई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्मसभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए और किसी को नहीं सताना चाहिए। अनुभूति माता ने यह भी बताया कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। मुश्किल के समय में मनुष्य को घबराना नहीं चाहिए। धैर्य रखने वाले व्यक्ति अपनी दुनिया बदल सकते हैं। उन्होंने सच्चे मन से भगवान की भक्ति कर जीवन को सफल बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर त्रिलोक चंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, राजकुमार जैन, विकास जैन, अंशुल जैन, शरद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें