फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खट्टा प्रहलादपुर में एक साथ उठी चाचा-भतीजे की अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव में बृहस्पतिवार को करंट लगने से चाचा कंवरपाल और उनके भतीजे दीपक का अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार रात हुए इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बुधवार रात अप्रशिक्षित चिकित्सक कंवरपाल मकान का दरवाजा बंद करने आए थे। इसी दौरान उन्हें करंट लगा और उनकी मौत हो गई। शोर सुनकर दूसरे मकान से उनके भतीजे दीपक वहां पहुंचे। जैसे ही दीपक ने दरवाजे को छुआ, उन्हें भी करंट लगा और मौके पर ही उनकी भी मौत हो गई। परिवार वालों ने देर रात शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। वे जिला अस्पताल से शव घर ले गए। एक साथ दो अर्थी उठने पर गांव वालों की आंखें नम हो गईं। इस घटना से पूरे गांव में शोक छाया रहा।


छपरौली में निर्माणाधीन फैक्टरी में हादसा
छपरौली। हलालपुर गांव में निर्माणाधीन आटा फैक्टरी का लिंटर गिरने से एक ठेकेदार की मौत हो गई। मलबे में दबने से शटरिंग ठेकेदार अंकित ने दम तोड़ दिया।
अंकित का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद किया गया। हादसे के बाद बृहस्पतिवार को मजदूर काम पर नहीं आए। इसके चलते फैक्टरी में काम बंद रहा। पुलिस उपाधीक्षक अंशु जैन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें