फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रालोद-भाजपा के कार्यकर्ताओं में नहीं बन रहा सामंजस्य

Thu, 14 Mar 2024 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रालोद का भाजपा के साथ केंद्रीय स्तर पर गठबंधन जरूर हो गया है। मगर स्थानीय स्तर पर रालोद-भाजपा के कार्यकर्ता एक-दूसरे को नहीं पचा पा रहे हैं। उनके बीच खींचतान होती दिख रही है और भाजपाइयों ने बैठकों में शामिल होने के अलावा क्षेत्र में सभी गतिविधियां बंद की हुईं हैं। वहीं दो दिन पहले संयुक्त बैठक में भी खींचतान खुलकर सामने आई। दोनों पार्टियों के बीच सामंजस्य नहीं बना तो इनको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

रालोद का भाजपा के साथ गठबंधन होने के बाद बागपत व बिजनौर सीट रालोद के खाते में चली गई। दोनों सीटों पर रालोद ने प्रत्याशी भी उतार दिए हैं। मगर उसके बाद से भाजपाई केवल कार्यालयों पर बैठकों तक सीमित रह गए हैं और क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में जाना बंद कर दिया है। भाजपाई केवल औपचारिक बैठकें कर रहे हैं और जनता के बीच पहुंचना फिलहाल बंद कर दिया है। दोनों पार्टियों की संयुक्त बैठकों में भी सभी पदाधिकारी नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं बड़ौत में संयुक्त बैठक में जिस तरह से हंगामा हुआ, उसने दोनों पार्टियों के बीच अंदरूनी तौर पर चल रही खींचतान को सार्वजनिक भी कर दिया।
- पार्टी से जिस तरह का आदेश मिलता है, उसके अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उसके अनुसार कार्य कर रहे हैं। वोट भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मिलेगी और हम बागपत सीट को पांच लाख वोट से जीतेंगे। - वेदपाल उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैं परिवार में शादी में व्यस्त हूं। इस विषय में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। - रामपाल धामा, जिलाध्यक्ष रालोद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें