फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पूर्व राज्यपाल की सेहत को लेकर हिसावदा में चिंता

Sat, 24 May 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिसावदा के ग्रामीणों में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की गंभीर हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है। जहां ग्रामीण एक-दूसरे से उनकी सेहत का पता करने में लगे रहे तो वहीं उनके खिलाफ अदालत में दायर चार्जशीट को लेकर शुभचिंतकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर में किरू हाइड्रो प्रोजेक्ट के भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ चार्जशीट दायर की। पूर्व राज्यपाल के पैतृक गांव हिसावदा गांव के अन्नु मलिक ने बताया कि चार्जशीट दायर करने को लेकर लोगों में रोष है। कई ग्रामीणों ने पूर्व राज्यपाल के पीए को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बताया गया कि उनकी हालत गंभीर है। संजय, नीरज तथा मनोज ने कहा कि चार्जशीट दायर करने का यह सही समय नहीं था, क्योंकि पूर्व राज्यपाल अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला जाट सभा के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार धामा ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल रहते हुए सरकार की लाइन से इतर किसान आंदोलन का पक्ष लिया। सरकार के खिलाफ खुलकर बोले। इसलिए उनके खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है, यह उचित नहीं है। हम पूर्व राज्यपाल के स्वास्थ्य होने की कामना करते हैं।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हमेशा नैतिक मूल्यों और आदर्श स्थापित करने वाली राजनीति ईमानदारी के साथ की है। मगर सीबीआई ने रिश्वत की ऑफर करने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई की नहीं, लेकिन इसका राजफाश करने वाले पूर्व राज्यपाल को ही फंसा दिया और इसकी सभी निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें