तस्करी के सात मुकदमों में वांछित चल रही खाला और उसी बहन हाजरा
मोहल्ले में होने की सूचना पर पुलिस ने दी थी दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तस्करी के सात मुकदमों में वांछित खाला और उसकी बहन हाजरा पुलिस के चुनौती बनी हुई है। सोमवार की रात को पुलिस ने दोनों के गुराना रोड गली नंबर आठ में होने की सूचना पर दबिश दी, लेकिन इससे पहले ही दोनों रफूचक्कर हो गई।
कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांजा तस्करी के मामलों में वांछित चल रही खाला व उसकी बहन हाजरा मोहल्ले में अपने मकान पर आई है। इस सूचना पर दिल्ली बस स्टैंड चौकी इंचार्ज अमोल कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ सोमवार की रात ही मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही दोनों बहन भाग निकली। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की तो बताया गया कि दोनों बहनें मोहल्ले में आई थी और थोड़ी देर बाद कहीं चली गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों बहनें और उनके चार बेटे भी फरार चल रहे है। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों बहनों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।