बागपत के किशनपुर बराल के कासिमपुर खेड़ी गांव में चोरों ने जमकर कहर बरपाया। चोरों ने दो मकान में हजारों की चोरी की। अन्य दो मकानों में जाग होने पर भाग गए। इससे गांव के लोग दहशत में है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों को पकड़ने की मांग की।
कासिमपुर खेड़ी गांव के इद्दू परिवार के साथ सोमवार की रात में मकान में सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान की छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराकर ले गए। पड़ोस के ही जमील के मकान से छह हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान चुराकर ले गए।
इसके अलावा चोरों ने बाबू और यशपाल के मकान में भी चोरी करने का प्रयास किया। मकान में जाग हो गई। परिजनों ने शोर मचा दिया। चोर मौका पाकर भाग गए। शोर शराबा होने पर काफी ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर भागने में सफल गए। इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने रमाला थाना पुलिस से शिकायत की। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा चोरों को तलाश किया जा रहा है।